फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 माह के बच्चे के कातिलों को पकड़ेगा इजरायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इजरायल ने कहा है कि वो पश्चिमी तट पर आगजनी के हमले में फलस्तीनी बच्चे की जान लेने वालों को पकड़ कर रहेगा। माना जा रहा है कि इस हमले के पीछे पश्चिमी तट में रहने वाले यहूदी हो सकते हैं। प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू ने कहा, "इजरायल इस अपराध से लड़ने और इसे अंजाम देने वालों को न्याय के कटघरे में खड़ा करने के लिए प्रतिबद्ध है।"
विज्ञापन


डूमा में हुए हमले में एक 18 महीने के बच्चे की मौत हो गई थी जबकि उसके माता-पिता और एक चार वर्षीय भाई गंभीर रूप से घायल हैं। फलस्तीनी अधिकारियों का कहना है कि इसके लिए इजरायल पूरी तरह से जिम्मेदार है।

घर की दीवार पर हिब्रू में 'बदला' लिख दिया गया। जिन दो घरों में आगजनी की गई उनमें से एक की दीवार पर हिब्रू भाषा में 'बदला' लिखा गया था। आगजनी में घर पूरी तरह से जल गए हैं। नेतन्याहू ने कहा कि अली शाद दवाबशा की जान लेने वाला यह हमला 'हर रूप से आतंकी कार्रवाई है।'
विज्ञापन


नेतन्याहू और इजरायल के राष्ट्रपति ने इजरायल में इलाज करा रहे मारे गए बच्चे के भाई से अस्पताल में मुलाकात करने के लिए अलग-अलग दौरा किया। नेतन्याहू ने फलस्तीनी नेता महमूद अब्बास से भी फोन पर बात की और हमले की आलोचना की। अमेरिका ने भी इस हमले की आलोचना की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें