फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमास के पीएम कार्यालय पर इजरायली बमवर्षा

Sat, 17 Nov 2012 01:28 PM IST
बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
विज्ञापन
इजरायल की वायुसेना ने गजा में फलस्तीनी प्रधानमंत्री और मंत्रिमंडल की इमारत पर बमबारी की है। ये कार्रवाई इजरायल की फलस्तीनी गुट हमास के खिलाफ अभियान के चौथे दिन हुई है।
विज्ञापन


घटनास्थल से मिली खबरों के मुताबिक इमारत को व्यापक नुकसान हुआ है। बीबीसी संवाददाता का कहना है कि संभवत: जिस समय बमबारी हुई उस समय इमारत खाली थी।

लेकिन पिछले बुधवार से दोनों पक्षों के बीच हो रही हिंसा में अब तक 29 फलस्तीनी और तीन इजरायली मारे गए हैं। हताहतों के बारे में ताजा खबरें जाबालिया से आई हैं जहाँ एक घर पर बम गिरने से 30 लोग घायल हुए हैं और कई शव मलबे में दबे हुए हैं।

उधर अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने मिस्र के उन प्रयासों की सराहना की है जिनके तहत वह ग़ज़ा में इजरायल और हमास के बीच मध्यस्थता के जरिए शांति कायम करने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन


इससे पहले संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने दोनों पक्षों से खतरनाक स्तर पर पहुँच गई हिंसा को बंद करने का आहवान किया था। वे अगले सप्ताह इजरायल, मिस्र और पश्चिमी तट जाएंगे लेकिन ये स्पष्ट नहीं है कि वे ग़ज़ा जाएँगे या नहीं।

हवाई हमले, पांच बड़े धमाके
ग़ज़ा से बीबीसी संवाददाता ने बताया है कि एक के बाद एक पांच बड़े धमाके हुए हैं। उधर इजरायली वायुसेना का कहना है कि उसने उन भूमिगत स्थलों को तबाह कर दिया है जिनसे इजरायल पर रॉकेट हमले हो रहे थे। हाल में फलस्तीनी लड़ाकों ने तेल अवीव और यूरुशलम पर इस तरह के रॉकेट हमले किए हैं।

पिछले कई दशकों में पहली बार यरुशलम को निशाना बनाया गया और गज़ा पट्टी से इस तरह का ये पहला हमला था। इजरायली रेडियो ने बताया कि ये रॉकेट यरुशलम शहर से बाहर गिरा और कोई हताहत नहीं हुआ।

इस हमले के बाद इजरायल ने 75,000 अतिरिक्त सैनिकों को तैयार रहने का निर्देश दिया है और माना जा रहा है कि इजरायल ग़ज़ा पर जमीनी कार्रवाई की योजना बना रहा है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें