फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थिएटर में आईएस ने किया 20 लोगों का कत्लेआम

विज्ञापन
विज्ञापन
चरमपंथी संगठन इस्लामिक स्टेट ने सीरिया में ऐतिहासिक शहर पल्माइरा में एक पुराने थिएटर में 20 लोगों की हत्या कर दी है। सीरिया की मानवाधिकार संस्था के अनुसार चरमपंथियों ने हत्या करने से पहले स्थानीय लोगों को वहां बुलाया और इस कत्लेआम को देखने के लिए मजबूर किया। शहर पर आईएस के कब्जे के बाद से पिछले एक सप्ताह में 240 लोग मारे जा चुके हैं जिसमें से अधिकतर सैनिक हैं।
विज्ञापन


साथ ही यह भी आशंका जताई जा रही है कि कहीं आईएस दो हजार साल पुराने रोमन युग के बचे इन खंडहरों को नष्ट न कर दे।
इससे पहले भी आईएस इराक के कई प्राचीन स्थलों को नष्ट कर चुका है जिसमें निमुर्द शहर भी शामिल है।
विज्ञापन

कई जगहों पर किया कब्जा

आईएस ने इन लोगों पर आरोप लगाया था कि इन्होंने सीरिया समर्थित लड़ाकों के साथ मिलकर उनके ख‌िलाफ लड़ाई छेड़ रखी थी। संगठन के शहर पर कब्जा करने के बाद उन्होंने घर-घर जाकर उनको तलाश किया। साथ ही उनके लिए शहर भर में पोस्टर लगाए और मस्जिदों से स्थानीय लोगों के लिए घोषणा करवाई कि उन लोगों को आईएस को सौंप दिया जाए।

शहर को अपने कब्जे में लेने के बाद से आईएस ने वहां के एक सैन्य एयरबेस और जेल को भी अपने कब्जे में ले लिया है। पिछले सप्ताह आईएस के चरमपंथियों ने पल्माइरा में मौजूद म्यूज‌ियम के दरवाजे बंद कर दिए थे और उसके बाहर अपने गार्ड बैठा दिए थे। हालांकि एक जिहादी संगठन ने ऑनलाइन कुछ तस्वीरें जारी की हैं जिसके अनुसार पल्माइरा को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया गया है। हालांकि अभी इन तस्वीरों की पुष्टि नहीं हो सकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें