फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीरियाई सेना से ISIS बौखलाया, ढाल बनाने के लिए किए 2000 लोग अगवा

Sat, 13 Aug 2016 12:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
चोर को सजा देने के लिए काट ‌दिए हाथ और पैर - फोटो : Reuters
विज्ञापन
आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) सीरियाई सेना से बौखला गया है और उसने नार्थ सीरिया में 2000 लोगों को अगवा कर लिया है।
विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक सीरीया में अपने घटते दबाव के बाद आईएस ने लोगों को अगवा किया है और वग अपने बचाव में लोगों को ढाल की तरह इस्तेमाल करेग। 

खबर है कि अरब-कुर्दीश की गठबंधन सेना डेमोक्रेटिक फोर्सेस के दबाव की वजह से आइएस मंबिज से पीछे हट गया है।
विज्ञापन

सेना के हवाई हमलों से परेशान है ISIS !

isis
​समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार सेना ने कई हवाई हमले किए हैं जिसकी वजह से आईएस को नुकसान हुआ है।

इतना ही नहीं हमलों के बाद आइएस मंजिब से हटकर अपने गढ़ जराबुलूस की ओर बढ़ गया है।

मंजिब मिलिटरी काउंसिल के प्रवक्ता के अनुसार मंजिब से पीछे हटने पर नाराज आईएस ने 2000 लोगों को अगवा कर लिया है जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि सेना के हमलों से बचने के लिए आईएस इन लोगों को इस्तेमाल मानवीय ढाल के रुप में करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें