फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोसुल के एयरपोर्ट पर इराकी सेना का कब्जा

Fri, 24 Feb 2017 11:08 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
इराकी सुरक्षा बलों ने मोसुल एयरपोर्ट को कथित इस्लामिक स्टेट (आईएस) के चंगुल से छुड़ाकर अपने नियंत्रण में कर लिया है। इराक की सरकार मोसुल के पश्चिमी हिस्से से आईएस को हटाने के लिए मुहिम चला रही है। इससे पहले इराक के प्रधानमंत्री हैदर अल अबादी ने कहा था कि मोसुल के पश्चिमी हिस्से को तथाकथित चरमपंथी संगठन इस्लामिक स्टेट के कब्जे से छुड़ाने के लिए सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सेना के इस ऑपरेशन में चार घंटे का वक्त लगा। सेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि जिहादी इस बीच नजदीकी फौजी छावनियों में घुस चुके हैं।
विज्ञापन



 
विज्ञापन

सेना को मिलेगी पश्चिमी मोसुल पर नियंत्रण रखने में मदद

मोसुल शहर के पूर्वी हिस्से पर सेना पिछले महीने ही नियंत्रण कर चुकी है। एयरपोर्ट के रनवे को इस्लामिक स्टेट तबाह कर चुका है। हालांकि बीबीसी के मध्य पूर्व संवाददाता क्वेनटीन समरविल ने बताया कि एयरपोर्ट अभी भी काम का है।  संवाददाता के मुताबिक सेना को अब पश्चिमी मोसुल पर नियंत्रण रखने में मदद मिलेगी।
मोसुल शहर 2014 से इस्लामिक स्टेट के नियंत्रण में है। चरमपंथी संगठन आईएस ने अपने कब्जे वाले इलाके में 'खिलाफत' यानी इस्लामी राज्य का एलान किया हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें