उत्तरी इराक में कुर्द बलों ने कहा है कि उन्होंने इस्लामिक स्टेट के चरमपंथियों से दो कस्बे वापस छीन लिए हैं।
कुर्दिश अधिकारियों ने बताया कि अमरीकी हवाई हमलों की मदद से कुर्दों ने ग्वेर और मखमूर पर फिर से नियंत्रण कर लिया है।
संवाददाताओं का कहना है कि कुर्दिश बलों को मिली इस कामयाबी और आईएस के चरमपंथी ठिकानों पर लगातार जारी अमरीकी हमलों से इस संघर्ष का रुख बदल सकता है।