फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इराक में संसदीय चुनाव, कड़ी सुरक्षा में वोटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
इराक़ में तीन साल पहले अमेरिकी सैनिकों की स्वदेश वापसी के बाद हो रहे पहले संसदीय चुनावों के तहत बुधवार को मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन


स्थानीय समय के अनुसार मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ जो शाम छह बजे तक चलेगा। इन चुनावों में संसद की 328 सीटों के लिए 9000 से अधिक उम्मीदवार अपना भाग्य आज़मा रहे हैं।

देश में दो करोड़ 20 लाख मतदाता हैं और मतदान के लिए लगभग 50,000 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। सुन्नी बहुल अनबार प्रांत में मतदान नहीं हो रहा है। वहां सेना और चरमपंथियों के बीच संघर्ष चल रहा है।
विज्ञापन


पश्चिम इराक़ में चरमपंथियों की बढ़ती गतिविधियों के बीच प्रधानमंत्री नूरी अल मलिकी तीसरी बार जीत की उम्मीद कर रहे हैं। इराक़ इस समय साल 2008 के बाद सबसे ख़राब दौर से गुजर रहा है और पिछले एक सप्ताह में 160 लोग मारे गए हैं।
विज्ञापन


बगदाद में मौजूद बीबीसी संवाददाता केविन कोनोली के मुताबिक़ राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और सेना के हेलिकॉप्टर निगरानी कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें