फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोषण करने वाले को मारा तो सरकार ने दी फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
ईरान में एक व्यक्ति की हत्या की दोषी महिला को फांसी दे दी गई है।
विज्ञापन


महिला का आरोप था कि उस व्यक्ति ने उनके साथ बलात्कार करने की कोशिश की थी।

26 वर्षीय रेहाना जब्बारी को माफी देने के लिए अंतरराष्ट्रीय मुहिम चलाई गई थी लेकिन उन्हें शनिवार को तेहरान की एक जेल में फांसी दे दी गई।

जब्बारी को ईरान के खुफिया मंत्रालय के पूर्व कर्मचारी मुर्तजा अब्दोआली सरबंदी की हत्या के आरोप में 2007 में गिरफ्तार किया गया था।

मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल का कहना है कि जांच के बाद जब्बारी को दोषी ठहराया गया था।

अभियान
जब्बारी की फांसी को रोकने के लिए फेसबुक और ट्विटर पर पिछले महीने एक अभियान चलाया गया था जिसके बाद इसे कुछ समय के लिए रोक दिया गया था।

लेकिन सरकारी समाचार एजेंसी तसनीम के मुताबिक जब्बीर का परिवार पीडित परिवार की सहमति हासिल करने में विफल रहा।

जब्बारी का आत्मरक्षा के लिए हत्या करने का तर्क अदालत में साबित नहीं हो सका।

जब्बारी की मां ने बीबीसी फारसी से बातचीत में इस फांसी की पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें