फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेट पर रहमी बरतें धर्मगुरूः रूहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने ईरान के धार्मिक नेताओं से इंटरनेट और नई तकनीक के प्रति उदार रुख अपनाने को कहा है।
विज्ञापन


ईरानी टेलीविजन पर दिए अपने भाषण में रूहानी ने कहा, यह बहुत अहम है कि नई पीढ़ी इंटरनेट का इस्तेमाल करें।

2013 में निर्वाचित हुए राष्ट्रपति ने मीडिया की आजादी के समर्थन में कसम खाई थी लेकिन उन्हें इसका विरोध झेलना पड़ा।

पिछले हफ्ते प्रमुख ईरानी धार्मिक नेता अयातुल्लाह माकारिम शिराजी ने कहा कि मोबाइल इंटरनेट "अनैतिक और गैर-कानूनी" है।

रूढ़िवादी धार्मिक नेता ने यह कहते हुए मोबाइल ब्रॉडबैंड सेवा का विरोध किया है कि इससे आपत्तिजनक तस्वीरें आसानी से एक-दूसरे तक पहुंच जाती है।
विज्ञापन

इंटरनेट की दुनिया से जुड़ने की पहल

हाल के दिनों में सरकार ने तीन मोबाइल ब्रॉडबैंड कंपनियों को 3जी लाइसेंस दिया है लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि इन सेवाओं का इस्तेमाल करने वालों की संख्या अभी कम है।

राष्ट्रपति रूहानी ने जोर देकर कहा कि इंटरनेट विज्ञान की दुनिया से जुड़ने के लिए अहम है। उन्होंने कहा, "हम दुनिया के दरवाजें अपनी नई पीढ़ी के लिए बंद नहीं कर सकते हैं।"

ईरानी सरकार ने 2009 में देशभर में इंटरनेट और मीडिया की आज़ादी के ख‌िलाफ हुए प्रतिरोध के बाद फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर प्रतिबंध लगा दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें