फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विमान के उपकरण के साथ छेड़छाड़: मलेशियाई पीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
मलेशिया के प्रधानमंत्री नजीब रज़्ज़ाक़ ने कहा है कि पिछले एक सप्ताह से लापता विमान की तलाश अभी जारी है। शनिवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि विमान के अग़वा किए जाने की ख़बरों के बीच वो यहीं कहेंगे कि अभी किसी नतीजे पर पहुंचना मुश्किल है और सभी संभावनाओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


रज़्ज़ाक़ ने कहा कि शनिवार की सुबह जांच अधिकारियों ने उन्हें जांच के बारे में तफ़सील से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विमान में किसी तकनीकी ख़राबी की गुंजाइश नहीं है और इस बात के पक्का सुबूत मिले हैं कि विमान के संचार उपकरण और उड़ान की दिशा में जानबूझकर छेड़छाड़ की गई थी।

उन्होंने कहा कि वह काफ़ी विश्वस्त तरीक़े से यह कह सकते हैं कि विमान में लगे ट्रांसपोर्डर को जानबूझकर बंद कर दिया गया। उनका कहना था, ''हमने जांच का दायरा और बढ़ा दिया है और 14 देश तलाशी अभियान में जुटे हुए हैं।''
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा कि नए सिरे से जांच की जा रही है और विमान में सवार यात्रियों और चालक दल के सदस्यों के बारे में फिर से जांच की जा रही है।

ग़ौरतलब है कि मलेशियाई एयरलाइंस का विमान एम एच 370 पिछले शनिवार को मलेशिया की राजधानी कुआलालम्पुर से चीन की राजधानी बीजिंग के लिए रवाना होने के एक घंटे बाद रहस्यमय तरीक़े से रडार स्क्रीन से ग़ायब हो गया था।

विमान में 239 लोग
इस विमान में पांच भारतीय, भारतीय मूल के एक कनाडाई नागरिक और चालक दल के 12 सदस्य समेत कुल 239 लोग सवार थे। तलाशी अभियान में दक्षिण पूर्व एशिया के 14 देशों की नौसेनाएं एवं सैन्य विमानों के लगे होने के बावजूद अभी तक विमान या उसके मलबे का कुछ पता नहीं चल पाया है।

भारत ने जेटलाइनर का पता लगाने के लिए गुरुवार को चार युद्धपोत तैनात किए। लापता मलेशियाई विमान की तलाश करने का अभियान हिंद महासागर तक विस्तृत कर दिया गया।

पिछले सप्ताह ऐसी ख़बरें आई थीं कि विमान शायद अंडमान द्वीप की ओर उड़ा होगा, हालांकि विमान को लेकर रहस्य बना रहा था। एक ख़बर में कहा गया था कि विमान बोइंग 777-200 मलय प्रायद्वीप को पार करते हुए अंडमान द्वीप की ओर से उड़ा होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें