फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेट पर धमकाने वालों के खिलाफ इंस्टाग्राम ने छेड़ी जंग

Wed, 10 Oct 2018 12:19 PM IST
वल्ड डेस्क ,अमर उजाला
विज्ञापन
एडम मोसेरी
विज्ञापन

इंस्टाग्राम ने इंटरनेट पर धमकी देने वालों के खिलाफ कमर कस ली है। यह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म धमकी और गालीगलौच वाली सामग्री का पता लगाने के लिए कृत्रिम बुद्धिमता (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की मदद से तस्वीरों को स्कैन कर रहा है।इंस्टाग्राम फेसबुक की ही सेवा है। फेसबुक उत्पीड़न निरोधी उपायों का इस्तेमाल करना पहले ही शुरू कर चुका है। इससे पहले एक सर्वे में पता चला था कि ऑनलाइन उत्पीड़न के युवा पीड़ितों को ऐसा लगता है कि इस समस्या से निबटने के लिए सोशल मीडिया की ये फर्म कुछ खास काम नहीं कर रही हैं।

विज्ञापन


इंस्टाग्राम प्रमुख एडम मोसेरी ने मंगलवार को कहा कि धमकी के संकेतों को समझने के लिए कृत्रिम बुद्धिमता का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके बाद वह सामग्री जांच परख के लिए कर्मियों तक अपने आप पहुंच जाएगी। मोसेरी ने ब्लॉग पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ इस बदलाव से हम धमकी और धौंस जमाने जैसी सामग्री की पहचान कर सकेंगे और उसे हटा सकेंगे। ’’ उन्होंने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण कदम है क्योंकि धमकी के शिकार कई लोग इसके बारे में बताते नहीं हैं।आगामी कुछ हफ्तों में यह तकनीक पूरे सोशल मीडिया नेटवर्क पर प्रभावी हो जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें