फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमत्कार: कब्र में दफनाते वक्त चिल्ला उठी नवजात बच्ची 

Mon, 26 Sep 2016 01:40 PM IST
एजेंसी, ढाका
विज्ञापन
संकेत चित्र नवजात शिशु
विज्ञापन
बांग्लादेश में कुदरत का चमत्कार देखकर लोग उस वक्त दंग रह गए, जब डॉक्टरों की ओर से मृत घोषित नवजात बच्ची गालिब हयात दफनाने के दौरान अचानक चिल्ला उठी। दरअसल, बांग्लादेश के ढाका जिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी नजमुल हुडा की पत्नी एडवोकेट नाजनिन अख्तर ने बृहस्पतिवार को एक बच्ची को जन्म दिया। फरीदपुर स्थित अस्पताल में जन्म के महज दो घंटे बाद डॉक्टरों ने हयात को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


इसके बाद उसको सुपुर्द-ए-खाक करने के लिए कब्रिस्तान ले जाया गया। जब हयात को लोग दफनाने लगे, तभी वह अचानक तेजी से चिल्ला उठी। इस चमत्कार को देखकर लोग दंग रहे गए। इसके बाद बच्ची को फौरन नजदीक के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसको हेलीकॉप्टर से ढाका के स्क्वायर हॉस्पिटल को रेफर किया गया। 

फिलहाल बच्ची का आईसीयू में इलाज चल रहा है। महज 24 सप्ताह में जन्मी इस बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है। अब लोग इस बच्ची की सलामती की दुआएं कर रहे हैं। बच्ची के इलाज का खर्च उठाने में परिजन सक्षम नहीं हैं, लेकिन एक शख्स ने इस बच्ची के इलाज का पूरा खर्च देने की बात कही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें