फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगेतर ने कहा था - नहीं आऊं तो भी मुझसे ही शादी करना, युवती ने पूरी की अंतिम इच्छा

Fri, 16 Nov 2018 06:11 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Couple
विज्ञापन
इंडोनेशिया में 29 अक्टूबर को हुए लॉयन एयरलाइंस विमान हादसे में इंडोनेशियाई युवती इंटन स्यारी के मंगेतर रियो नंदा प्रतामा की भी मौत हो गई थी। विमान में बैठते वक्त रियो ने इंटन से फोन पर कहा था - मैं नहीं भी आऊं तो भी तुम मुझसे ही शादी करना। इसके 13 मिनट बाद ही विमान समुद्र में क्रैश हो गया और रियो की मौत हो गई।
विज्ञापन


इसके बावजूद इंटन ने उनकी आखिरी इच्छा पूरी की। 11 नवंबर को उन्होंने अकेले ही शादी की। शादी का सफेद गाउन पहनकर वह अकेले ही वेडिंग प्वाइंट पहुंचीं और तस्वीरें खिंचवाईं। स्यारी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, मैं रियो की आखिरी इच्छा पूरी करना चाहती हूं। मैं उसे 13 साल से जानती थी।

वह मेरा ‘पहला प्यार’ है। मैं अपना दुख व्यक्त नहीं कर सकती हूं, लेकिन तुम्हारे लिए मैं हमेशा मुस्कराती रहूंगी। जैसा कि तुम कहते थे, मैं तुम्हारी तरह बहादुर बनने की कोशिश करूंगी। रियो शादी में शामिल होने के लिए ही घर आ रहे थे। उनके शव की पहचान फिंगरप्रिंट से 6 नवंबर को हुई। इसके दो दिन बाद उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया था।  बता दें कि विमान हादसे में 189 लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें