फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडोनेशिया में भूकंप से 98 लोगों की मौत, सैकड़ों घायल

Mon, 06 Aug 2018 08:40 PM IST
एपी, माताराम (इंडोनेशिया) 
विज्ञापन
Indonesia Earthquake
विज्ञापन
इंडोनेशिया के लोमबोक द्वीप में आए भीषण भूकंप से मरने वालों की संख्या 98 पहुंच गई है और सैकड़ों अन्य लोग घायल हुए हैं। यहां 29 जुलाई को भी जबरदस्त भूकंप आया था, जिसमें 16 लोगों की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


इंडोनेशिया की राष्ट्रीय आपदा एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पुरवो नुग्रोहो ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि उत्तरी लोमबोक में बड़े पैमाने पर क्षति पहुंची है। 

कई जिलों में आधे से ज्यादा घर बर्बाद हो गए हैं और कइयों को क्षति पहुंची है। दोपहर तक भी कई इलाकों तक पहुंचा नहीं जा सका क्योंकि टूटे हुए सेतुओं और मलबे से पटी सड़कों की वजह से बचाव अभियान में परेशानी हो रही है। 
विज्ञापन


नुग्रोहो ने बताया कि मरने वालों की संख्या 98 तक पहुंच गई है। उन्होंने पहले भी बताया था कि मरनेवाले लोगों की संख्या ‘निश्चित रूप’ से बढ़ सकती है। 

इस भूकंप की वजह से 230 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हजारों घरों और इमारतों को क्षति पहुंची है और 20,000 लोग अस्थायी आश्रय स्थलों में रह रहे हैं। 

बचावकर्ता मकानों, मस्जिदों और स्कूलों के मलबे में फंसे लोगों की तलाश में जुटे हैं। 

सुतोपो पुरवो नुग्रोहो ने कहा, ‘‘बचाव एवं खोजी दल अब भी मौके पर मौजूद हैं और लोगों को वहां से निकाल रहे हैं।’’ 

रविवार को आए इस भूकंप की तीव्रता 6.9 थी, जिससे पर्यटकों सहित स्थानीय लोग भी घबरा गए और अफरा-तफरी मच गई। पड़ोसी द्वीप बाली में भी इसके झटके महसूस किए गए। भूकंप के बाद भी कई झटके महसूस किए गए जिनमें से सबसे शक्तिशाली भूकंप की तीव्रता 5.3 थी।

भूकंप के कारण कई इलाकों में बिजली चली गई ।

नुग्रोहो ने कहा, ‘‘कई घायलों का इलाज अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों के बाहर चल रहा है क्योंकि इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई हैं।’’ 

भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई थी, जिसके बाद डरे हुए लोग अपने घरों से निकलकर ऊंचे स्थानों पर जाने लगे। बाद में सुनामी की चेतावनी हटा ली गई। भूकंप के बाद छोटी-छोटी लहरें ही उठी थीं। 
विज्ञापन


उत्तरी लोमबोक जिले के प्रमुख नजमुल अख्यार के अनुमान के अनुसार क्षेत्र का करीब 80 प्रतिशत हिस्सा बर्बाद हो गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें