पाकिस्तान और उत्तर कोरिया के बीच चोरी-छिपे परमाणु सामग्री का व्यापार चल रहा है। जानकारी लगते ही भारतीय सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और पाकिस्तान और उत्तर कोरिया के बीत चल रहे व्यापार पर नजर रख रही हैं। डेलीमेल की खबर के मुताबिक पाकिस्तान से मालवाहक जहाजों के जरिए उत्तर कोरिया को परमाणु मिसाइल सामग्री भेजी जा रही है।
अमेरिकी रक्षा हितों के लिए तत्पर सेंट्रल इंटेलीजेंस एजेंसी (सीआईए) ने दावा किया है कि पाकिस्तान से उत्तर कोरिया को परमाणु सामग्री बेचना ऐसे वक्त जारी है, जब इस्लामाबाद से न्यूक्लियर सप्लायर्स ग्रुप (एनएसजी) में पाकिस्तान के शामिल किए जाने की गुहार लगाई जाने लगी है।
सीआईए के मुताबिक पाकिस्तान ऊर्जा आयोग की संस्थाएं लगातार उत्तर कोरिया को प्रतिबंधित परमाणु सामग्री मुहैया करा रही हैं। सूत्रों के मुताबिक उत्तर कोरिया को दिए जा रही सामग्री में चीन का माल भी शामिल है।