अबू धाबी में सोमवार को एक प्रवासी भारतीय रातों रात करोड़पति बन गया। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक सुनील मपत्ता कृष्णन कुट्टी नाम के इस शख्स ने एक करोड़ दिरहम(17.5 करोड़ रुपये) की लॉटरी जीती है।
सुनील
अबू धाबी में सेल्स एग्जीक्यूटिव के पद पर कार्य करते हैं। हालांकि जीती हुई रकम अकेले सुनील की नहीं होगी, वह इसे अपने तीन दोस्तों के साथ बांटेंगे। क्योंकि इन दोस्तों ने उनकी लॉटरी टिकट खरीदने में मदद की थी।
पिछले साल जनवरी में अजमान में रहने वाले एक भारतीय नागरिक हरीकृष्णन ने करीब 20 करोड़ की लॉटरी जीती थी। हरिकिशन
केरल के रहने वाले हैं और दुबई में नौकरी करते हैं। हरिकिशन ने बताया था कि वह जीती हुई रकम से वर्ल्ड टूर पर जाना चाहते हैं।