फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UAE से श्रीदेवी का शव लाने में भारतीय ने की थी मदद

Wed, 28 Feb 2018 05:44 PM IST
एजेंसी/अजमन
विज्ञापन
Sridevi
विज्ञापन

कैमरे की चकाचौंध और भारत में अपने लाखों प्रशंसकों की नजरों से दूर बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी का पार्थिव शरीर जब संयुक्त अरब अमीरात के एक साधारण से शवगृह में रखा हुआ था तब उसे स्वदेश भेजने में एक हमवतन ही मददगार के तौर पर सामने आया।

विज्ञापन


दुबई में मौजूद 44 साल के अशरफ ‘शैरी’ थामारासरी भारत के केरल के रहने वाले हैं। अशरफ यहां अमीरात में मरने वाले लोगों के शवों को स्वदेश भेजने में मदद करते हैं। थामारासरी ने कर्ज में डूबे श्रमिकों से लेकर अमीरों तक 4700 शवों को दुनिया के 38 देशों तक भेजने में मदद की है। 

वह इसे उन लोगों के प्रति अपनी नैतिक जिम्मेदारी मानते हैं जिन्हें अपना घर छोड़कर इस रेगिस्तानी देश में रहना पड़ता है। उनका कहना है कि मैं यह सब दुआ हासिल करने के लिए करता हूं लेकिन इसलिए भी करता हूं कि जब यहां किसी की मौत होती है तो लोगों को स्वदेश भेजने की प्रक्रिया के बारे में ठीक से पता नहीं होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें