तुर्की में फंसी कई भारतीय महिला खिलाड़ी
- फोटो : ANI
तुर्की में इंटरनेशनल स्कूल एथलीट कॉम्पिटिशिन में भाग लेने गए स्टैडंर्ड इंडियन एथलीट के सदस्यों का दल फंस गया है। तुर्की में सेना की तरफ से तख्तापलट की कोशिश के बीच वहां पर अराजकता वाले हालात हो गए हैं। इसी में भारत से गई महिला एथलीट खिलाड़ियों का दल भी वहां फंस गया है। महिला खिलाड़ियों ने एक वीडियो जारी करते हुए भारत सरकार से खुद को बचाने की मांग की है। खिलाड़ियों का एक दल 11 जुलाई वर्ल्ड स्कूल चैंपियशिप में भाग लेने के लिए तुर्की पहुंचा था।
WATCH: Stranded Indian athletes in Turkey who went for Int'l School Athletic Competition requests GoI to rescue themhttps://t.co/k3jlcP5NcS
— ANI (@ANI_news) July 16, 2016
केंद्रीय खेल राज्य मंत्री विजय गोयल ने एएनआई को बताया कि तुर्की में अंतर्राष्ट्रीय एथलीट चैपिंयनशिप में भाग लेने गए सभी लोग सुरक्षित हैं। हमारी सरकार उन खिलाड़ियों के संपर्क में हैं।
All Indian athletes taking part in World School games are safe.Our Ministry is in touch with the athletes&MEA: Sports Min. Vijay Goel to ANI
— ANI (@ANI_news) July 16, 2016