फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटी टैंक स्पाइक मिसाइल खरीदेगा भारत: नेतन्याहू

Thu, 18 Jan 2018 06:53 AM IST
एजेंसी, येरूशलम
विज्ञापन
benjamin netanyahu - फोटो : benjamin netanyahu
विज्ञापन
इजरायली मीडिया ने अपने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के हवाले से कहा कि भारत इजरायल की एंटी टैक गाइडेड स्पाइक मिसाइल खरीदेगा। नई दिल्ली ने कुछ हफ्ते पहले ही 500 मिलियन डॉलर संबंधी रक्षा करार इजरायल कंपनी के साथ रद्द कर दिया था। समाचार पत्र येरूशलम पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, नेतन्याहू के भारत दौरे से कुछ सप्ताह पहले ही रद्द हुए समझौते पर दोबारा से विचार करना बहुत बड़ी रणनीतिक उपलब्धि है। 
विज्ञापन


इस्राइली प्रधानमंत्री इन दिनों छह दिवसीय भारत यात्रा पर हैं और इस दौरान उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई है। समाचार पत्र ने नेतन्याहू के हवाले से कहा कि मिसाइल की खरीद संबंधी करार की फाइन डिटेल और अन्य मुद्दों पर बातचीत चल रही है। इस पर जल्द ही फैसला ले लिया जाएगा।  

एक अन्य इजरायली अखबार हरेत्ज के अनुसार, करार को लेकर फिर से दोनों देशों के बीच बात हो रही है। देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मीर बेन शब्बात के हवाले से अखबार ने लिखा कि मौजूदा वार्ता सही दिशा में बढ़ रही है और जल्द ही इसके बारे में और जानकारी का खुलासा होगा। इस माह की शुरुआत में इजरायली कंपनी राफेल एडवांस्ड डिफेंस सिस्टम्स लिमिटेड ने भारत द्वारा करार रद्द किए जाने की पुष्टि करते हुए फैसले पर दुख जताया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें