फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफ्रीकी देश सिएरा लियोन में भूस्खलन से 300 लोगों की मौत, 600 लापता

Wed, 16 Aug 2017 08:37 AM IST
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
विज्ञापन
Sierra Leone mudslides
विज्ञापन
अफ्रीकी देश सिएरा लियोन में भूस्खलन से अब तक 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 600 से ज्यादा लोग लापता हो गए। यह दुर्घटना सिएरा लियोन की राजधानी फ्रीटाउन में हुई। हादसे में कई लोगों को उस समय नुकसान पहुंचा जब वो सो रहे थे। रेड क्रास के मुताबिक मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।
विज्ञापन


पढ़ें: लैंडस्लाइड हादसा: 32 मृतकों की शिनाख्त, 48 की मौत, कई के दबे होने की आशंका

भारी बारिश में हजारों लोग बेघर हो गए। मंगलवार को डेवेऑक्स ने बताया कि 297 बॉडी रिकवर की गई हैं। जिनमें पुरूषों की 109 और महिलाओं की 83 और बच्चों की 105 बॉडी हैं। कुछ बॉडी समुद्र में भी बह गईं। फ्रीटाउन का कनॉट हॉस्पिटल डेड बॉडीज से भर गया। 300 से ज्यादा डेड बॉडीज से कनॉट हॉस्पिटल का मॉर्चुरी भर गया।

पढ़ें:  लैंडस्लाइड हादसा: प्रशासन ने किया होता ये काम तो बच जाती कई जानें

डेवेऑक्स के मुताबिक मृतकों की संख्या की बिल्कुल सही जानकारी नहीं है।राष्ट्रपति अर्नेस्ट बाई कोरॉमा ने कहा कि सिएरा लियोन दुख और शोक की स्थिति में था, कई लोग अब भी सदमे में हैं। उन्होंने बुधवार से सात दिनों का शोक घोषित कर दिया।
विज्ञापन


रेडियो पत्रकार गिवरिल सेसे ने बताया कि उन्होंने अपने पूरे परिवार को खो दिया। रेड क्रास के प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर ने कहा कि अनुमान के मुताबिक इस भीषण आपदा से 9 हजार लोग प्रभावित हुए हैं।    
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें