फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में बन सकती है वाम गठबंधन की सरकार, 72 सीटों पर दर्ज की जीत

Mon, 11 Dec 2017 03:45 AM IST
एजेंसी, काठमांडू
विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाल के संसदीय चुनाव में वाम गठबंधन बहुमत की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा है। अब तक के घोषित चुनाव नतीजों में 89 सीटों में से 72 पर वामपंथी गठबंधन जीत दर्ज कर चुका है। चुनाव नतीजों के मुताबिक, नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एमाले) ने 51 सीटें जीती हैं जबकि उसके सहयोगी नेकपा माओवादी केंद्र (सीपीएन - माओवादी सेंटर) ने 21 सीटों पर जीत दर्ज की है।
विज्ञापन


पिछले चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सामने आने वाली सत्तारूढ़ नेपाली कांग्रेस को महज 10 सीटें मिली हैं। दो मधेसी पार्टियों ने पांच सीटों पर जीत दर्ज की है। पूर्व प्रधानमंत्री बाबूराम भट्टाराई के नेतृत्व वाली ‘नया शक्ति पार्टी’ ने एक सीट जीत सकी है। वहीं एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार विजयी हुआ है। शेष 76 सीटों के लिए मतगणना जारी है।

पढ़ें: नेपाल में चुनाव स्थिरता के साथ शांति भी ला पाएंगे?

उल्लेखनीय है कि पूर्व प्रधानमंत्री केपी ओली के नेतृत्व वाली नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एमाले) और पूर्व प्रधानमंत्री प्रचंड के नेतृत्व वाली नेकपा माओवादी केंद्र ने प्रांतीय और संसदीय चुनावों के लिए गठबंधन बनाया था। इस ऐतिहासिक चुनाव के बाद कई लोगों को नेपाल में राजनीतिक स्थिरता के कायम होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें