फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेटली बोले-‘राहत पैकेज’ मीडिया की देन, मैंने इस शब्द का इस्तेमाल नहीं किया

Sun, 15 Oct 2017 05:25 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि मैंने अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन देने के लिए कभी भी किसी ‘राहत पैकेज’ के बारे में बात नहीं की है। उन्होंने कहा कि मीडिया ने राहत पैकेज के बारे में बात की और आपको इस बारे में उन्हीं से पूछना चाहिए।
विज्ञापन


दरअसल, जेटली से पूछा गया था कि क्या सरकार किसी बड़े राहत पैकेज पर विचार कर रही है। वित्त मंत्री ने इस पर कहा कि मैंने ‘राहत पैकेज’ शब्द का इस्तेमाल नहीं किया।

मैंने तो केवल यह कहा था कि हम हालात को देखते हुए फैसले लेंगे। मीडिया के लोगों ने मेरी बात का मतलब ‘राहत पैकेज’ निकाल लिया। चूंकि आप भी उनमें से एक हैं अत: आपको इस बारे में मुझसे नहीं पूछना चाहिए।
विज्ञापन


बता दें कि अरुण जेटली आईएमएफ और विश्व बैंक की सालाना बैठक में भाग लेने के लिए एक हफ्ते की अमेरिकी यात्रा पर हैं।

सनद रहे कि वित्त मंत्री का बयान ऐसे समय पर आया है, जब आर्थिक वृद्धि के लगातार छठीं तिमाही में गिरने के बाद 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक के संभवित ‘राहत पैकेज’ की बातें कही जा रही हैं।

बता दें कि अप्रैल-जून तिमाही में भारत की आर्थिक वृद्धि दर तीन साल में सबसे सुस्त रहते हुए 5.7 फीसदी पर आ गई है।
विज्ञापन

पिछली सरकार से मिला था 4.6 फीसदी का राजकोषीय घाटा

वित्त मंत्री जेटली ने कहा कि मौजूदा सरकार को पिछली सरकार से 4.6 फीसदी का भारी राजकोषीय घाटा विरासत में मिला था।

हमारी सरकार इसे कम करने के रास्ते पर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था की जरूरतें क्या हैं, इसमें कितनी तेज गिरावट आ रही है। आप खुद रिकॉर्ड देख कर इस बारे में फैसला कर सकते हैं। (एजेंसी)

भारतीय रिजर्व बैंक एक सक्षम संस्था
वाशिंगटन। वित्त मंत्री जेटली ने कहा कि विशेषज्ञता के आधार पर भारतीय रिजर्व बैंक एक मुकम्मल और सक्षम संस्था है। वह महंगाई और आर्थिक वृद्धि का प्रबंधन बखूबी जानती है। दोनों का संतुलित रखा जाना जरूरी है। इसी बात पर गौर करते हुए वह अपने फैसले लेती है। (एजेंसी)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें