फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चट शादी, पट तलाक- लड़के ने बेवकूफ कहा तो लड़की ने 3 मिनट में दे दिया तलाक

Fri, 08 Feb 2019 10:52 AM IST
अमर शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
तलाक
विज्ञापन
कुवैत में एक दुल्हन ने शादी के महज तीन मिनट बाद पति को तलाक दे दिया। इसे दुनिया की सबसे छोटी चलने वाली शादी माना जा रहा है। दरअसल कुवैत सिटी की एक कोर्ट में शादी के लिए दूल्हा-दुल्हन पहुंचे थे। इस दौरान दुल्हन फिसलकर गिर गई। लड़की के फिसलने के बाद ही लड़के ने उसे स्टूपिड (बेवकूफ) कह दिया। 
विज्ञापन


दुल्हे का यह कहना दुल्हन को बहुत नागवार गुजरा। इससे नाराज लड़की ने शादी के कागजात पर दस्तखत तो किए। लेकिन तीन मिनट बाद ही जज से इस शादी को वहीं के वहीं रफा-दफा करने के लिए कह दिया। 

क्यू 8 न्यूज के रिपोर्ट के अनुसार दोनों ने जज के सामने ही शादी के कागजात पर दस्तखत किए थे। वहां से बाहर निकलते हुए दुल्हन का पैर फिसल गया और वह गिर गई। इस दौरान पति के अपशब्दों से आहात होकर महिला ने उस शादी को वहीं खत्म करने के लिए कहा।
विज्ञापन


इस घटना के बाद सोशल मीडिया में कई लोगों ने महिला के साथ सहानुभूति जताई और उसके समर्थन में उतर गए। कई लोगों ने कहा कि महिला सही थी और उसने सही फैसला किया।

सोशल मीडिया ट्विटर पर एक यूजर ने कहा कि शादी की शुरुआत में ही यदि पति इस तरह की हरकत करता है, तो उसे छोड़ देना ही अच्छा है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि जिस शादी में सम्मान नहीं है, वह शुरुआत से ही असफल हो जाती है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें