फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसानों में किस जानवर से और कैसे आया इबोला?

Mon, 20 Oct 2014 09:26 AM IST
मेलिसा होगेनबूम/बीबीसी हेल्थ चेक
विज्ञापन
विज्ञापन
अनुमान है कि इबोला वायरस के संक्रमण का माध्यम जंगली जानवरों का मांस हो सकता है। इस वायरस से संक्रमित होने वाले पहले परिवार ने चमगादड का शिकार किया था, जिनमें यह वायरस पाया जाता है।
विज्ञापन


तो क्या पश्चिम अफ्रीका जहां जंगली जानवरों का मांस खाने की परंपरा है, वही इससे उपजे संकट के लिए जिम्मेदार है?

दक्षिण-पूर्व गिनी के ग्यूकेडो गांव में सबसे पहले दो साल के एक बच्चे में इबोला पाया गया था। यह एक ऐसा क्षेत्र है जहां अक्सर चमगादड का शिकार किया जाता है और खाया जाता है।
विज्ञापन

गंभीर बीमारी की वजह

इस बच्चे की दिसंबर 2013 में मौत हो गई थी। इस बच्चे के परिवार का कहना है कि उन्होंने दो प्रजाति के चमगादडों का शिकार किया था।

जंगली जानवरों के मांस में मुख्यतौर पर चिम्पैंजी, गोरिल्ला, चमगादड और बंदर आते हैं। इसमें सांप, चूहे और साही जैसे जानवर भी शामिल किए जा सकते हैं।

सेंटर ऑफ इंटरनेशनल फॉरेस्ट्री रिसर्च के एक अनुमान के मुताबिक कॉन्गो बेसिन में हर साल 50 लाख टन जंगली जानवरों के मांस की खपत होती है।

इनमें से कुछ जानवरों से गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। अध्ययनों में यह बात सामने आई है कि फल खाने वाले चमगादडों की कुछ प्रजातियों में इबोला वायरस हो सकता है।

यूनिवर्सिटी ऑफ नॉटिंघम में प्रोफेसर जोनॉथन बॉल ने बीबीसी से कहा कि वायरस इंसानों में 'कैसे पहुंचते हैं', यह साफ नहीं हैं। इसके लिए चिम्पैंजी जैसे किसी माध्यम की भूमिका होती है। लेकिन इस बात के साक्ष्य भी मिले हैं कि चमगादड से वायरस का संक्रमण सीधे इंसानों में हो सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें