फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीब एक करोड़ में बिकी 'हिटलर की बनाई पेंटिग'

विज्ञापन
विज्ञापन
जर्मनी में एक नीलामी के दौरान वो पेंटिंग 1,61,000 डॉलर (करीब 99 लाख 32 हजार रुपये) में बिकी, जिसे माना जाता है कि एडोल्फ हिटलर ने बनाया था।
विज्ञापन


म्यूनिख हॉल की 1914 में बनी इस पेंटिंग को दो वृद्ध बहनों ने नीलामी के लिए रखा था। इनके दादा ने इन पेंटिंग्स को 1916 में खरीदा था।

नीलामी संस्था वील्डर ने कहा कि इन कलाकृतियों को मध्यपूर्व के एक व्यक्ति ने खरीदा है और उन्होंने अपना नाम गुप्त रखने को कहा है।

विशेषज्ञ हिटलर की कलाकृतियों को आम तौर पर निम्न गुणवत्ता वाला मानते हैं। यह नीलामी जर्मनी के न्यूरेम्बर्ग में आयोजित की गई थी। नीलामी संस्था ने कहा कि चार महाद्वीपों के खरीदारों ने इसमें रुचि जाहिर की थी।

संस्था के निदेशक कैथरीन वील्डर ने कहा कि इस पेंटिंग के साथ इसकी पहली खरीद का बिल भी सम्मिलित था, इसकी वजह से इस पेंटिंग की क़ीमत इतनी ऊंची हुई।
विज्ञापन

पेंटिंग बेचने पर विवाद

समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने वील्डर के हवाले से कहा कि बिक्री करने वाले इस धनराशि का 10 प्रतिशत अशक्त बच्चों की मदद करने वाली संस्था को दान देंगे।

इससे पहले हिटलर की कलाकृतियों की नीलामी में विवाद पैदा हो गया था और नरसंहार पीड़ितों के कुछ रिश्तेदारों ने इसकी आलोचना की थी।

कलाकार बनने की चाहत रखने वाले युवा हिटलर ने वियना एकेडमी ऑफ़ फ़ाइन आर्ट्स में प्रवेश लेने की अनुमति मांगी थी, लेकिन इसे अस्वीकार कर दिया गया था।

हिटलर 1933 से 1945 के बीच जर्मनी का सैन्य तानाशाह बन गए और उन्हें द्वितीय विश्वयुद्ध की शुरुआत करने वाला माना जाता है। इसके कारण नाज़ी शासन में साठ लाख यहूदी लोगों का नरसंहार कर दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें