फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पब पर गिरा हेलिकॉप्टर, तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कॉटलैंड के ग्लासगो में एक पब पर पुलिस का हेलिकॉप्टर गिरने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन


जाँचकर्ताओं के एक क़रीबी सूत्र ने बताया कि मरने वाले की तादाद बढ़ने की आशंका है।

दुर्घटना स्थानीय समयानुसार शुक्रवार रात दस बजकर 25 मिनट पर हुई। अभी कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है।

हेलिकॉप्टर में कुल तीन लोग सवार थे जिनमें एक पॉयलट और दो पुलिस अधिकारी शामिल हैं। 32 लोगों को नज़दीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

मलबे में दबे लोग
अग्निशमन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इमारत में फंसे कुछ लोगों से संपर्क हुआ है लेकिन ख़तरे को भांपते हुए बेहद सावधानी से बचाव कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन


रिपोर्टों के मुताबिक़ क्रैश के वक़्त पब में लगभग 120 लोग थे। कई लोग सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे जबकि अन्य को बचाव दल ने बाहर निकाला।

इमारत का बायां हिस्सा गिरने के कारण कई लोग फंसे रह गए। आपात सेवा दल ने दुर्घटनास्थल के बाहर बैरियर लगा दिए हैं और विशेष बचाव दल खोजी कुत्तों के साथ बचाव कार्य में जुटे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें