फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीयों के लिए गूगल की 12 करोड़ की प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
इंटरनेट सर्च इंजन कंपनी गूगल ने तकनीक के जरिए समाज की विभिन्न समस्याओं से निपटने से जुड़ी एक प्रतियोगिता का आयोजन किया है। इस प्रतियोगिता में जीतने वाले चार उद्यमियों को उनके अनोखे विचारों के लिए तीन-तीन करोड़ रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन


गूगल ने इसके लिए संस्थाओं से आवेदन मांगे हैं जिसमें उन्हें बताना होगा कि वे भारत और विश्व की समस्याओं से निपटने के लिए तकनीक का इस्तेमाल कैसे करेंगे।

चार विजेताओं में से हर एक को अपनी परियोजना को मूर्त रूप देने के लिए तीन करोड़ रुपए और गूगल की तरफ से तकनीकी सहायता मिलेगी।

कंपनी का कहना है कि ‘गूगल इम्पैक्ट चैलेंज इन इंडिया’ उसके सामाजिक प्रयासों का हिस्सा है।

प्रक्रिया
गूगल ने मंगलवार को एक बयान में कहा, “ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है और ये पांच सितंबर तक जारी रहेगी। फ़ाइनल में पहुंचने वाली दस संस्थाओं की सूची 21 अक्तूबर को घोषित की जाएगी। इसके बाद लोगों को इन परियोजनाओं में से अपनी पसंदीदा योजना चुनने को कहा जाएगा।”

फाइनल 31 अक्टूबर को दिल्ली में होगा। महत्वपूर्ण है कि गूगल ने 2012 में ग्लोबल इम्पैक्ट अवॉर्ड शुरू किया था।

इसमें तकनीक के जरिए दुनिया को बदलने वाली परियोजनाओं को बढ़ावा दिया जाता है।

गूगल के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और मुख्य व्यावसायिक अधिकारी निकेश अरोड़ा ने गूगल के आधिकारिक ब्लॉग में लिखा, “भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हम दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में सृजनात्मकता और उद्यमशीलता को सलाम कर रहे हैं।”
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें