फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूगल इंडिया ने न्यायालय के फैसले के बाद अपने होमपेज पर इंद्रधनुषी झंडा लगाया, एफबी ने भी बदली डीपी

Fri, 07 Sep 2018 01:38 AM IST
भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
facebook
विज्ञापन
गूगल इंडिया ने सहमति के आधार पर बनाए जाने वाले समलैंगिक यौन संबंधों को अपराध के दायरे से बाहर करने के उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद बृहस्पतिवार को अपने होमपेज पर इंद्रधनुषी झंडा लगाया। विभिन्न मौकों पर डूडल लगाने के लिए प्रसिद्ध दिग्गज इंटरनेट कंपनी ने अपने वेबपेज के सर्चबार के नीचे सात रंगों का झंडा लगाया।
विज्ञापन


माउस का कर्सर झंडे पर ले जाने पर एक पॉपअप संदेश आता है ‘सेलेब्रेटिंग इक्वल राइट्स।’ इसी तरह, फेसबुक ने भी अपना डीपी बदल लिया है और उसकी जगह कई रंगों का आईकन लगाया है। गौरतलब है कि इंद्रधनुषी झंडे को लेस्बियन, गे, बाइसेक्सुअल और ट्रांसजेंडर (एलजीबीटी) समुदाय के गौरव और सामाजिक आंदोलनों से जोड़कर देखा जाता है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें