आगामी 23 दिसंबर को बांग्लादेश में आम चुनाव होंगे। बता दें इस दौरान देश में पहली बार सीमित स्तर पर ईवीएम यानी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन का इस्तेमाल किया जाएगा। दरअसल, चुनाव आयोग ने सरकार और मुख्य विपक्षी गठबंधन के मध्य चुनाव के समय को लेकर चल रहे गतिरोध के बीच गुरुवार को चुनाव की तारीख का ऐलान किया। इस संबंध में बांग्लादेश के मुख्य चुनाव आयुक्त नूर-उल-हुदा ने कहा, बांगलादेश के आम चुनाव की तारीख तय कर इसकी जानकारी दी।