फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 महीनों में बन गया 10 बच्चों का पिता, गे है ये शख्स

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रिटेन के 26 वर्षीय केंजी किलपैट्रिक 13 महीनों के भीतर ही 10 बच्चों के पिता बन चुके हैं। अपने 10वें बच्चे जन्म से वह काफी खुश हैं और आगे बच्चे नहीं पैदा करने का निर्णय किया है। यह खबर पढ़कर आप निश्चित तौर पर चौंक गए होंगे लेकिन यह सच है।
विज्ञापन


दरअसल, बर्मिंघम में रहने वाले केंजी एक 'गे' (समलैंगिक) स्पर्म डोनर है जो ज्यादातर लेस्बियन्स कपल्स को मुफ्त में अपना स्पर्म डोनेट करते हैं। इनमें से ज्यादातर कपल्स उनसे बिल्कुल अपरिचित होते हैं। उन्होंने बताया कि फेसबुक पर उनकी एक लेस्बियन कपल से दोस्ती हुई जिन्हें उन्होंने अंतिम बार अपना स्पर्म डोनेट किया।

उनके मन में यह प्रेरणा खुद के लालन पोषण के तरीकों से आई। उनका मानना है कि एक खुशहाल परिवार के लिए हमेशा एक मर्द का होना जरूरी नहीं होता। उन्होंने बताया कि जब वह छोटे थे तो उनके पिता उनकी मां को अकेले छोड़कर चले गए। इसके बाद से मेरी मां ने ही मेरा लालन पालन किया।
विज्ञापन

विज्ञापन

अब नहीं पैदा करेंगे बच्चा

केंजी ने कहा,'मेरी मां ने मुझे शेव करना सिखाया, मां ने ही बीयर पीना सिखाया, वह मेरी प्रेरणा हैं। लेस्बियन कपल के बारे में मैं बस इतना ही सोचता हूं की एक की बजाय दो मां का होना बेहतर होगा। मेरी मां बहुत अच्छी है और उनको दूसरों की भलाई करने की प्रेरणा अपनी मां से ही मिला है।'

केंजी ने बताया कि लेस्बियन कपल्स की मदद करने के बाद अब उन्हें सैकड़ों लेस्बियन कपल्स के फोन आने लगे हैं जो मां बनना चाहती हैं। इनमें से कुछ कपल्स कोलम्बिया, मेक्सिको और पोलैंड से भी हैं लेकिन अपने 10वें बच्चे के जन्म के बाद बेंजी अब से बंद करने का निर्णय लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें