फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री की तुलना 'वनमानुष' से करने पर बवाल

Mon, 15 Jul 2013 05:16 PM IST
बीबीसी
विज्ञापन
विज्ञापन
अफ्रीकी मूल की इटली की पहली काली महिला मंत्री की तुलना वनमानुष से करने वाले एक सांसद को कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


देश में आप्रवासन का विरोध करने वाले नॉर्दन लीग के नेता रॉबर्टो काल्देरोली ने एक रैली में कहा था कि एकीकरण मंत्री सेसिली क्येंगे को देखकर उन्हें वनमानुष की याद आती है।
विज्ञापन


काल्देरोली ने कहा कि क्येंगे को मंत्री बनाए जाने से इटली में अवैध रूप से आने वाले लोगों को बढ़ावा मिलेगा।

क्येंगे कांगो मूल की हैं और पेशे से डॉक्टर हैं। वो 1983 से इटली में रह रही हैं। इटली में नस्लवाद को लेकर उठे कई विवादों में ये सबसे ताजा है।

सोशल मीडिया पर आलोचना
काल्देरोली ने शनिवार को उत्तरी शहर ट्रेविसो में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “सब लोग जानते हैं कि मुझे भालू और भेड़िये जैसे जानवरों से प्यार है लेकिन जब मैं क्येंगे की तस्वीर देखता हूं, तो मुझे वनमानुष की याद आती है।”
विज्ञापन


उन्होंने साथ ही कहा कि क्येंगे को अपने देश में मंत्री होना चाहिए, जहां उनका जन्म हुआ है।

काल्देरोली के बयान की सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना हो रही है और राजनेताओं ने भी उन्हें आड़े हाथों लिया है।

प्रधानमंत्री एनरिको लेट्टा ने कहा कि काल्देरोली ने सारी हदें पार कर दी हैं और वो पूरी तरह सेसिली के साथ हैं।

माफ़ी मांगी
काल्देरोली ने पहले तो इस मुद्दे पर चतुराई भरा जवाब देते हुए कहा कि उनका बयान आप्रवासन पर एक व्यापक बहस का हिस्सा है।

लेकिन रविवार शाम को उन्होंने इतालवी समाचार एजेंसी अंसा से कहा कि उन्होंने खुद क्येंगे को फ़ोन करके माफ़ी मांग ली है।

यूरोपीय संसद में नॉर्दन लीग के एक सदस्य ने कहा था कि क्येंगे इटली में कबायली संस्कृति थोपना चाहती हैं। उन्हें भी पार्टी से निकाल दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें