फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जापान में भूकंप के तेज झटके, फुकुशिमा से टकराईं सूनामी की लहरें

Tue, 22 Nov 2016 09:34 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भूकंप
विज्ञापन
जापान में मंगलवार को भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर 6.9 की तीव्रता वाले भूकंप का केंद्र फुकुशिमा से 70 किलोमीटर दूर जमीन से 11 किलोमीटर नीचे स्थित था। इसके बाज जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने उत्तरी प्रशांत तट सुनामी एलर्ट की एडवाइजरी जारी की है।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जापान से स्थानीय समय सुबह के 5 बजकर 59 मिनट पर भूकंप के झटके के बाद सूनामी की एक मीटर लहरें जापान के तट से टकराईं। भूकंप का केंद्र फुकुशिमा तट पर जमीन के करीब 10 किमी नीचे था। 
  Earthquake with 6.3 magnitude strikes off New Zealand's Northern Island: USGS — ANI (@ANI_news) November 22, 2016


साल 2011 में आई सूनामी के कारण ये परमाणु संयंत्र पूरी तरह से तबाह हो गया था। हालांकि, फिलहाल इस तरह का कोई नुकसान होने की खबर नहीं है, लेकिन सूनामी से जुड़ी चेतावनी जारी है।
विज्ञापन


तोक्यो की विद्युत पॉवर कंपनी फुकुशिमा स्थित अपने परमाणु प्लांट्स की जांच कर रही है। टीवी रिपोर्ट के मुताबिक, 10 फीट ऊंची सूनामी की लहरों को उठने की चेतावनी जारी की गई है। 
  Strong quake hits northeastern Japan, tsunami warning issued: AFP — ANI (@ANI_news) November 21, 2016


बताते चलें कि मार्च 2011 के भूकंप और सूनामी में फुकुशिमा स्थित तेपको दाइचि न्यूक्लियर प्लांट तबाह हो गया था।

 
विज्ञापन

अभी तक तापमान बढ़ने के संकेत नहीं हैं

earthquake
भूकंप के बाद जापान में कैबिनेट के मुख्य सचिव योशिहिदे सुगा ने कहा था कि फुकुशिमा परमाणु संयंत्र के तीसरे रिएक्टर के कुलिंग सिस्टम ने काम करना बंद कर दिया है। हालांकि अभी तक तापमान बढ़ने के संकेत नहीं हैं, ना ही दूसरे परमाणु संयंत्र में कोई अनियमितता दिखी है।


उन्होंने कहा कि सरकार ने स्थिति का जायजा लेने के लिए टास्क फोर्स का गठन किया है। फिलहाल भूकंप से किसी नुकसान या जान-माल की क्षति की ख़बर नहीं है लेकिन भूकंप इतना शक्तिशाली था कि टोक्यो तक इसके झटके महसूस किए गए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें