फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी मुलाकात से पहले उत्तर कोरिया का बड़ा फैसला, 23 से 25 मई तक एक और परमाणु स्थल नष्ट करेगा

Sun, 13 May 2018 11:14 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर कोरिया ने परमाणु निशस्त्रीकरण की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है। उत्तर कोरिया ने शनिवार को एक और परमाणु स्थल नष्ट करने का ऐलान कर दिया। उसने कहा कि इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उत्तर कोरिया ने कहा कि अगर मौसम अनुकूल रहा तो 23 से 25 मई तक देश के मध्य पुंगेरी परमाणु परीक्षण स्थल को नष्ट कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन


उत्तर कोरिया की सरकारी न्यूज एजेंसी केसीएनए के अनुसार प्रस्तावित कार्रवाई में परीक्षण स्थल पर बनी सुरंगों को नष्ट किया जाएगा। वहां जाने वाले रास्तों को रोक दिया जाएगा। निरीक्षण की सुविधाओं को खत्म कर दिया जाएगा। शोध के लिए बनाई गई इमारत और सुरक्षा चौकियों को भी नष्ट कर दिया जाएगा। इस कार्रवाई को देखने के लिए अमेरिका, दक्षिण कोरिया व अन्य देशों के पत्रकारों को भी आमंत्रित किया गया है। 

आमतौर पर गोपनीय तरीके से योजनाओं को अंजाम देने वाले उत्तर कोरिया में इस तरह से पहली बार विदेशी मीडिया को आमंत्रित करके कोई कार्य पूरा करने जा रहा है। परमाणु निशस्त्रीकरण पर उठाए जा रहे फैसले पर उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन का कहना है कि उन्हें अब ज्यादा अधिक निरीक्षण की कोई आवश्यकता नहीं है। क्योंकि उन्होंने परमाणु हथियार विकसित करने का अपना लक्ष्य पूरा कर लिया है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि बीते दिनों अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी थी कि उनकी और किम जोंग की मुलाकात 12 जून को सिंगापुर में होगी। ट्रंप ने कहा था कि 'हम दोनों कोशिश करेंगे कि विश्व शांति की दिशा में इस पल को खास बनाया जा सके'। ट्रंप ने यह घोषणा तीन अमेरिकी नागरिकों की रिहाई के बाद अमेरिका वापिस आने पर की थी। उन्हें अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोंपियो रिहा कराने उत्तर कोरिया गए थे। जिस पर ट्रंप ने किम की प्रशंसा भी की और कहा कि हमारा मिलन एक ऐतिहासिक मिलन साबित होगा।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें