फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति को लगा प्रेम-रोग, पत्नी अस्पताल में भर्ती

Mon, 13 Jan 2014 12:07 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
क्लोजर मैगजीन में फ्रांसीसी राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के अभिनेत्री जूली गाएट के साथ अफेयर की खबरें प्रकाशित होने के बाद ओलांद की गर्ल फ्रेंड और फ्रांस की प्रथम महिला वैलेरी त्रिएलवीर अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन


वैलेरी के सहयोगियों ने बताया कि उन्हें शुक्रवार को आराम और कुछ परीक्षणों के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया। उन्हें सोमवार को छुट्टी मिलने की संभावना है क्लोजर मैगजीन के दावे पर ओलांद ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी।

उन्होंने पत्रिका के खिलाफ मुकदमा तक करने की चेतावनी दी थी। क्लोजर की वेबसाइट पर 59 वर्षीय ओलांद के 41 वर्षीय गाएट के साथ संबंधों को लेकर सात पेज का आर्टिकल और तस्वीरें प्रकाशित की गईं थी।
विज्ञापन


पढ़ें, अरे बाप रे! तीन बच्चे हुए, लग गया 6 करोड़ का जुर्माना

मालूम हो कि वैलेरी के लिए उन्होंने अपनी राजनीतिक पत्नी सिगोल रॉयल को छोड़ दिया था। उनसे ओलांद को चार बच्चे हैं।

'निजता के अधिकार पर हमला'
शुक्रवार को क्लोज़र पत्रिका ने ओलांद और गाये के बीच कथित प्रेम प्रसंग को लेकर एक सात पन्नों का लेख छापा। इसमें फोटो के माध्यम से दिखाया गया है कि एक व्यक्ति गाये से मिलने आया है जिसे राष्ट्रपति ओलांद बताया गया है।


तस्वीरें: जरा देखिए तो सही किस पर फिदा हो गए राष्ट्रपति

जिस व्यक्ति को राष्ट्रपति बताया गया है उसने हेलमेट पहना हुआ था और वो एक स्कूटर से गाये की इमारत के पास आया और गया। ओलांद ने इस रिपोर्ट को लेकर कानूनी कार्रवाई करने की धमकी दी है जिसे उन्होंने 'निजता के अधिकार' पर हमला बताया है, हालांकि उन्होंने आरोप से किसी तरह इनकार नहीं किया।

सबसे अलोकप्रिय राष्ट्रपति बनते जा रहे हैं ओलांद
संवाददाताओं का कहना है कि फ्रांसीसी राष्ट्रपति मंगलवार को देश की अर्थव्यवस्था में आ रही शिथिलता को लेकर प्रेस कांफ्रेंस करने वाले हैं, लेकिन अब इस पर प्रेम प्रंसग का साया रहने की आशंका है।

सर्वेक्षणों के नतीजों के मुताबिक ओलांद देश के सबसे अलोकप्रिय राष्ट्रपति बनते जा रहे हैं। गुरुवार को आए सर्वेक्षणों के नतीजों के अनुसार सिर्फ 25 प्रतिशत फ्रांसीसी लोगों को ही उनमें विश्वास है।

फ्रांसीसी मीडिया पर निजता को लेकर कड़े कानून लागू होते हैं लेकिन हाल के वर्षों में सार्जनजिक जीवन से जुड़े लोगों की गोपनीयता की परंपरा टूटती दिख रही है। वहीं फ्रांसीसी राष्ट्रपति राजनेताओं की निजी जिंदगी पर रिपोर्टिंग के हक में नहीं दिखते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें