फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोनाल्ड ट्रंप को सख्त जवाब दें यूरोपीय देश: फ्रांस्वा ओलांद

Sun, 29 Jan 2017 04:54 AM IST
एजेंसी/लिसबन
विज्ञापन
PM Modi raises Scorpene data leak with Francois Hollande - फोटो : pti
विज्ञापन
फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने शनिवार को यूरोपीय देशों से आग्रह किया कि उन्हें नए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सख्त जवाब देना चाहिए क्योंकि ट्रंप ने यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के बाहर निकलने का आह्वान किया था। 
विज्ञापन


यहां दक्षिण यूरोपीय देशों के सम्मेलन से इतर संवाददाताओं से बातचीत में ओलांद ने कहा, ‘ जब अमेरिकी राष्ट्रपति यूरोप के बारे में बयान देते हैं और जब वह दूसरे देशों के लिए एक मॉडल के तौर पर ब्रेक्जिट की बात करते हैं। तो मेरा मानना है कि हमें इसका सख्त जवाब देना चाहिए।’ 

उन्होंने कहा कि यूरोप को वाशिंगटन के साथ एक सख्त संवाद करनी चाहिए। ओलांद ने कहा, ‘जब वह संरक्षणवादी उपायों को अपनाते हैं, जो न सिर्फ यूरोप में बल्कि दुनिया के अहम देशों की अर्थव्यवस्था को भी अस्थिर कर सकता है। लिहाजा हमें उन्हें सख्त जवाब देना चाहिए। और उन्होंने शरणार्थियों को शरण देने से इनकार किया है जबकि यूरोप ने इसे अपने कर्तव्य के तौर पर लिया है। तो हमें जवाब देना चाहिए। हमें अपनी बात दृढ़तापूर्वक रखनी है और यही कारण है कि मेरा मानना है कि हमें उनके साथ सख्त संवाद करनी चाहिए ताकि वैश्विक समस्याओं के समाधान के लिए एक लक्षित दिशा के साथ आगे बढ़ा जा सके।’
विज्ञापन
विज्ञापन


 खबर है कि ट्रंप ने शनिवार को जर्मन चांसलर एंजेला मोर्कल और रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के साथ ओलांद से बातचीत की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें