बांग्लादेश ने आतंकियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आतंकियों को मार गिराया है। मारे गए आतंकियों में ढाका हमले का मास्टरमाइंड तमीम अहमद भी शामिल बाताया जा रहा है। आपको बता दें कि बांग्लादेश की राजधानी ढाका के कैफे में हुए आतंकी हमले में 22 लोग मारे गए थे। जिनमें एक भारतीय लड़की भी शामिल थी। व कई अन्य विदेशी पर्यटक भी मारे गए थे।
आपको बता दें कि ढाका में हुए हमले की जिम्मेदारी आईएसआईएस ने ली थी लेकिन बांग्लादेश ने सरकार का कहना था कि यह हमला बांग्लादेश में फलफूल रहे आतंकी संगठन जमात मुजाहिद्दीन ने किया है।
ढाका में हुए आतंकी हमले का मास्टरमाइंड तमीम चौधरी भी मारा गया है। बांग्लादेश पुलिस पिछले काफी समय से तमीम चौधरी को पकड़ने के लिए बड़ा ऑपरेशन चला रही थी। आज जाकर उसे बड़ी कामयाबी मिली है।