फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परमाणु परीक्षण के बाद उत्तर कोरिया की धमकी- गिफ्ट पैकेज के लिए तैयार रहे अमेरिका

Wed, 06 Sep 2017 07:53 AM IST
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
विज्ञापन
Kim Jong un- Donald Trump
विज्ञापन
उत्तर कोरिया के हाल ही में किए गये परमाणु परीक्षण से जारी गतिरोध के बीच उत्तर कोरिया के शीर्ष राजनयिक ने कहा कि हम अमेरिका को और भी गिफ्ट पैकेज भेजने के लिए तैयार हैं। जेनेवा में डेमोक्रेटिव पीपल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया से राजनयिक हान ताई सोंग यूएन की तरफ से आयोजित कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। जिसमें उन्होंने ये बातें कहीं। 
विज्ञापन


पढ़ें: रूस ने कहा, उत्तर कोरिया घास खा लेगा, लेकिन परमाणु कार्यक्रम नहीं छोड़ेगा

हान ने जेनेवा फॉरम में कहा कि मुझे यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि दो दिन पहले हमने 3 सितंबर को हाइड्रोजन बम का सफल परीक्षण किया है। हान ने कहा कि यह अमेरिका के लिए गिफ्ट पैकेज था। हम आगे और भी गिफ्ट पैकेज भेजेंगे। 

पढ़ें: पुतिन बोले- 'ट्रंप मेरी दुल्हन नहीं और न मैं उनका दूल्हा'

हान ने घोषणा करते हुए कहा कि उनके देश उत्तर कोरिया पर दबाव का कोई असर नहीं होता है। वहीं अमेरिकी राजदूत रॉबर्ट वुड ने कहा कि उत्तर कोरिया ने अपने परीक्षण के साथ एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय समुदाय को चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि वह सुरक्षा परिषद से बातचीत कर रहे हैं,जिससे उत्तर कोरिया पर कार्रवाई की जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें