इसराइल और पश्चिमी तट में हुए दो हमलों में कम से कम पांच लोग मारे गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि पहले पहली घटना तेल अवीव में हुई जहां एक फलस्तीनी व्यक्ति ने दो इसराइली नागरिकों की एक दुकान के सामने गला घोंटकर हत्या कर दी।
जबकि दूसरी घटना में एक यहूदी बस्ती के पास हुई गोलीबारी में एक इसरायलनी नागरिक और दो अन्य लोग मारे गए। इस इलाके में पिछले दो महीनों में हो रही हिंसक घटनाओं के चलते अब तक 15 इसरायली और दर्जनों फलस्तीनी नागरिकों की मौत हो चुकी है।
ज्यादातर फलस्तीनियों की मौत या तो इसरायली हमलावरों द्वारा चाकू से किए गए हमलों से हुई है या फिर वे सुरक्षा बलों की गोली के शिकार हुए हैं। वहीं कई लोग गजा और पश्चिमी किनारे पर दोनों पक्षों के बीच हुई झड़पों में मारे जा चुके हैं।