बांग्लादेश की एक विशेष अदालत ने विश्वविद्यालय के पाँच पूर्व छात्रों को तीन साल पहले हुई एक हत्या के मामले में मौत की सजा सुनाई है। छह अन्य लोगों को उम्र कैद की सजा दी गई है।
राजधानी ढाका के जहांगीरनगर विश्वविद्यालय के स्नातक अंतिम वर्ष के छात्र जुबैर अहमद की मौत चाकू से किए गए कई हमलों की वजह से हुई थी। उनके परिवार ने आरोप लगाया था कि ये हत्या राजनीतिक कारणों से की गई थी और ये हत्या पूर्व-नियोजित थी।
जुबैर की हत्या के समय सभी अभियुक्त छात्र संगठन 'छात्रो लीग' के सदस्य थे। छात्रो लीग बांग्लादेश की मौजूदा सत्ताधारी पार्टी अवामी लीग का छात्र संगठन है।