फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई में पहली बार ड्यूटी पर तैनात हुआ रोबोट पुलिस अफसर

Thu, 25 May 2017 08:28 PM IST
amarujala.com- Presented by: sharad mishra
विज्ञापन
दुबई रोबोट पुलिस - फोटो : Al bawaba
विज्ञापन
संयुक्त अरब अमीरात में दुबई पुलिस ने पहली बार रोबोट पुलिस अधिकारी को ड्यूटी पर लगाया है। फिलहाल यह रोबोट पुलिस अधिकारी मॉल्स और पर्यटन स्थलों पर अपनी सेवा दे रहा है। लोग इसके जरिए अपराध की सूचना भी दे सकते हैं। 
विज्ञापन


इस रोबोट अफसर के माध्यम से जुर्माना भी भरा जा सकता है। इसके सीने पर लगे टच स्क्रीन से सूचना भी हासिल की जा सकती है। इतना ही नहीं यह रोबोट आंकड़े भी जुटाएगा, जिसे ट्रांसपोर्ट और ट्रैफिक विभाग के साथ शेयर भी किया जा सकेगा। 

दुबई में ऐसी अनूठी शुरुआत करने के बाद दुबई प्रशासन का मानना है कि 2030 तक पुलिस बल में 25 फीसदी रोबोट शामिल किए जाएंगे। हालांकि यह स्पष्ट कर दिया गया है कि रोबोट पुलिस में इंसानों की जगह नहीं लेंगे। उनको अतिरिक्त सेवाओं के लिए ही इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन


दुबई पुलिस के स्मार्ट सर्विसेज विभाग के महानिदेशक ब्रिगेडियर खालिद अल रज़ूकी ने बताया कि हम पुलिस अफसरों को इस मशीन के बदले हटाने नहीं जा रहे हैं, लेकिन दुबई की जैसी आबादी बढ़ रही है, हम पुलिस अधिकारियों को सही जगहों पर तैनात करना चाहते हैं ताकि वे शहर की सुरक्षा पर ध्यान दे सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें