सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में देश का पहला एटीएम लगा है।
सोमालिया के लोगों में एटीएम यानी ऑटोमेटेड टेलर मशीन को लेकर भारी उत्सुकता है क्योंकि कई लोग पहली बार एटीएम का इस्तेमाल करने वाले हैं।
सलाम सोमाली बैंक ने एक महंगे होटल में यह एटीएम लगाया है। बीबीसी संवाददाता मोहम्मद मौलिमू के मुताबिक एटीएम से केवल अमेरिकी डॉलर ही निकाले जा सकते हैं।
सोमालिया का बैंकिंग सेक्टर अविकसित है। यहां के बहुत से लोग विदेश से आने वाले पैसे पर निर्भर हैं।
कबीलों और धर्म आधारित लडाकू गुटों के बीच पिछले करीब दो दशकों से जारी हिंसा से सोमालिया का विकास रुका हुआ है।