फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई: दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा के पास लगी आग

Sun, 02 Apr 2017 02:37 PM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा के पास आग लग गई है। ये आग एक रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स की एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में लगी है। बता दें कि जिस जगह आग लगी है, उसके पास वहीं होटल और मॉल है, जहां साल 2015 की न्यू ईयर नाइट में आग लगी थी। अभी तक किसी के मरने या घायल होने की खबर सामने नहीं आई है।   
विज्ञापन
Dubai Civil Defence brings under control fire that broke out in under-construction Fountain Views Towers in Downtown #Dubai pic.twitter.com/p7lqtfiGCH — Dubai Media Office (@DXBMediaOffice) April 2, 2017
भारतीय समयनुसार ये आग सुबह 6.30 बजे लगी थी। यहां पर जाम लगने के दौरान लोगों ने आग लगी हुई देखी। जिसके बाद मौके पर एंबुलेंस को भेजा गया। तीन टॉवर वाली बिल्डिंग को रियल एस्टेट कंपनी एमार बना रही है। इसके करीब 60 माले हैं। बताया जा रहा है कि साल 2018 तक इसका निर्माण कार्य पूरा होना है।
विज्ञापन


ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है कि दुबई की बड़ी बिल्डिंगों में आग लगी है। मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक बिल्डिंमों में इस्तेमाल होने वाले कोटिंग पदार्थ आग लगने के पीछे वजह होते हैं, क्योंकि ये बड़ी जल्दी आग पकड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें