श्रीलंका की नौसेना ने देश के समुद्री क्षेत्र में कथित रूप से मछली पकड़ने के लिये आज करीब 50 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया।श्रीलंका नौसेना के प्रवक्ता चामिंडा वालाकुलुगे ने कहा कि भारतीय मछुआरे 12 नौकाओं में सवार थे।
मछुआरों पर समुद्री सतह में जाल बिछाकर मछली पकड़ने की गतिविधि में शामिल होने का आरोप है। श्रीलंका में समुद्र के सतह में जाल बिछाकर मछली पकड़ना गैरकानूनी है।नौसेना ने बताया कि मछुआरों को जफना के करईनगर में मत्स्य पालन बंदरगाह ले जाया गया। आगे की कार्रवाई के लिये उन्हें जफना में मत्स्य पालन जांच कार्यालय के सुपुर्द कर दिया जायेगा।