फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इराक में धमाका, 50 से ज़्यादा मरे

Sun, 22 Sep 2013 01:50 AM IST
बीबीसी
विज्ञापन
विज्ञापन
इराक की राजधानी बगदाद में शिया मुसलमानों के इलाके सद्र सिटी में हुए एक धमाके में 50 से ज़्यादा लोग मारे गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि मारे गए लोग एक अंत्येष्टि में शामिल थे जब एक आत्मघाती कार ने ये हमला किया।

शनिवार शाम को हुए इस हमले के लिए अभी तक किसी गुट ने ज़िम्मेदारी नहीं ली है।अधिकारियों के अनुसार मरने वालों में महिलाएँ और बच्चे शामिल हैं। घटना में कम से कम 70 लोग घायल भी हुए हैं।
विज्ञापन


बम धमाके से पहले शनिवार को बगदाद के उत्तर स्थित बैजी इलाके में एक पुलिस स्टेशन पर हमले में 11 लोग मारे गए थे।

हिंसा में वृद्धि
पिछले कुछ महीनों में इराक में सांप्रदायिक हिंसा में भारी बढ़ोत्तरी हुई है। वर्ष 2008 के बाद से ये हिंसा चरम पर पहुँच गई है।

हिंसा की ये ताज़ा लहर अप्रेल में उत्तरी बगदाद में सुन्नी मुसलमानों के एक ठिकाने पर सेना के एक हमले के बाद से तेज़ हो गई है।

सीरिया में जारी हिंसा का असर भी इराक पर हुआ है।

पिछले कुछ हफ़्तों में इराकी सुरक्षाबलों ने बगदाद और उसके आसपास के इलाकों से कई सौ कथित अल-कायदा सदस्यों को गिरफ़्तार किया है। शियाओं के नेतृत्व वाली सरकार के इस अभियान को ‘शहीदों के लिए बदला’ नाम दिया गया है।
विज्ञापन


ये अभियान ज़्यादातर सुन्नी मुसलमानों के इलाके में जारी हैं जिससे सुन्नियों में काफ़ी गुस्सा है।

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार इराक में इस साल अभी तक 5,000 लोग मारे जा चुके हैं। अगस्त महीने में मरने वालों की संख्या 800 के आसपास थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें