सांप काटने से मौत का मामला केवल भारत में गंभीर नहीं है। बल्कि पड़ोसी देश नेपाल और अफगानिस्तान भी इससे परेशान हैं। इसलिए इन राष्ट्रों के स्वास्थ्य मंत्रियों ने भारत से सांप के विष को बेअसर करने की दवा बड़े पैमाने पर खरीदने की इच्छा जाहिर की है।
दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन(सार्क) के सदस्य देशों की बैठक में यह मामला उठा। स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने इसकी दवा आपूर्ति का आश्वासन दिया है।