फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो के बेटे ने किया सुसाइड, क्या थी वजह?

Fri, 02 Feb 2018 12:33 PM IST
वर्ल्ड न्यूज डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन

क्यूबा के प्रसिद्ध नेता और पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो के बड़े बेटे कास्त्रो डियाज बालार्ट ने गुरुवार को आत्महत्या कर ली। वह 68 साल के थे और लंबे वक्त से डिप्रेशन से जूझ रहे थे। 

विज्ञापन


क्यूबा के अधिकारिक अखबार ग्रान्मा की खबर के मुताबिक फिदेल कास्त्रो के बेटे का उपचार पिछले काफी दिनों से वहां के अस्पताल में चल रहा था। डियाज बालार्ट अपने पिता की तरह पब्लिक फिगर तो नहीं थे लेकिन क्यूबा के न्यूक्लियर प्रोग्राम की अगुवाई काफी दिनों तक करते रहे। 

डियाज बालार्ट ने सोवियत यूनियन न्यूक्लियर फिजिक्स की पढ़ाई की थी। डियाज की शादी एक रूसी महिला के साथ हुई थी। आखिर तक वह काउंसिल स्टेट के साइंटिफिक एडवाइजर थे साथ ही एकेडमी ऑफ साइंस के वाइस प्रेसिडेंट भी रहे। डियाज का अंतिम अनुष्ठान उनके परिवार के द्वारा सादगी से किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डियाज अपने पिता की तरह दाढ़ी के लिए मशहूर थे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें