फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफबीआई ने 31 साल बाद जारी की नीरजा भनोट के हत्यारों की तस्वीरें

Fri, 12 Jan 2018 06:40 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका के फेडरल इंवेस्टिगेशन ब्यूरो (एफबीआई) ने शुक्रवार को 1986 में हाईजैक हुए विमान पैन एएम फ्लाइट-73 की फ्लाइट अटेंडेंट नीरजा भनोट के हत्यारों की तस्वीरें जारी की हैं। चार आतंकियों ने विमान अपहरण के दौरान नीरजा और बीस यात्रियों को गोली मार दी थी। यह सारे आतंकी अमेरिका की मोस्ट वांटेड सूची में हैं और सभी पर पांच मिलियन डॉलर का इनाम है। 
विज्ञापन


ये चार आतंकी हैं, मोहम्मद हाफिज अल तुर्की, जमाल सईद अब्दुल रहीम, मोहम्मद अब्दुल्ला खलील हुसैन और मोहम्मद अहमद अल मुन्नवर। एफबीआई ने वर्ष 2000 में इन आतंकियों की तस्वीरें हासिल की थीं। एफबीआई लैब में मूल तस्वीर और एज प्रोग्रेसन तकनीक को मिलाकर आतंकियों की ये नई तस्वीरें बनाई गई हैं। ये तस्वीरें एफबीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से साझा की हैं। 

नीरजा ने बचाई 360 यात्रियों की जान
पांच सितंबर, 1986 को पैन एएम फ्लाइट-73 ने मुंबई से अमेरिका जाने के लिए उड़ान भरी, लेकिन करांची पहुंचते ही विमान हाईजैक हो गया। विमान में घुसते ही अबू निदाल संगठन के आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर फ्लाइट को कब्जे में ले लिया। वह विमान को इजरायल में क्रैश कराना चाहते थे। 
विज्ञापन


नीरजा ने बहादुरी से इमरजेंसी गेट से सभी यात्रियों को बाहर निकाला। पर आतंकियों की गोली से क्रू मेंबर और बीस यात्री मारे गए और 100 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। मारे गए यात्रियों में दो अमेरिकी भी शामिल थे। तीन बच्चों को निकालने की कोशिश करते वक्त नीरजा भी मारी गईं। नीरजा को मणोपरांत भारत ने अशोक चक्र और पाकिस्तान ने तमगा-ए इंसानियत अवार्ड दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें