फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 अपनों को खोने वाले ने जुड़वा बच्चों को ऐसे किया रुखसत, रो पड़ेंगे देखकर

Thu, 06 Apr 2017 03:44 PM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
पिता और मृत जुड़वा बच्चे - फोटो : india today
विज्ञापन
सीरिया के हवाई हमलों में बेगुनाहों की जाने जाना आम हो गया है। लेकिन बुधवार को यहां के इदलीब प्रांत में हुए कैमिकल अटैक ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया। इस दर्दनाक घटना का एक सच सामने आया जब एक पिता को अपने जुड़वा बच्चों को दफनाने के लिए जाते हुए देखा गया।
विज्ञापन


इस शख्स का नाम अल-यूसुफ है, जो अपने जुड़वा बच्चों को दफनाने के लिए सीने से लगाकर कब्रिस्तान लेकर गया। चौंका देने वाली बात है कि यूसुफ ने अपने परिवार के 22 सदस्यों को खोया है। यूसुफ का परिवार यहां के सबसे बड़े परिवारों में से एक था, लेकिन अब ये परिवार बहुत छोटा हो गया है।

महज 9 महीने के दोनों मासूमों का नाम अया और अब्देल है और उनका पिता दोनों को सीने से लगाकर दफनाने के लिए लेकर गया। बच्चों को दफनाने से पहले यूसुफ ने यहीं पर अपने परिवार के बाकी सदस्यों को दफनाया था।
विज्ञापन


मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक सीरिया के  प्रांत में कैमिकल अटैक से करीब 100 लोगों की कथित तौर पर मौत हो गई है। इसमें करीब 30 मासूमों की जान चली गई। इसी परिवार की एक सदस्य ने बताया कि वो अपने बेटे को गोद में लेकर बाहर भागी, लेकिन घर के बाहर लोगों की लाशे बिछी हुई थी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें