बांग्लादेश में मशहूर हिंदु वकील रातिश चंद्रा भौमिक शुक्रवार सुबह से लापता हैं। वह इस्लामी कट्टरपंथियों के खिलाफ राज्य के हाईप्रोफाइल हत्या का मामला देख रहे थे।
वह अल्पसंख्यक अधिकार के लिए भी लड़ रहे थे। भौमिक उत्तरपश्चिम रंगपुर जिले स्थित अपने घर से गायब हैं।
पुलिस का कहना है कि वह घर से निकले थे लेकिन वापस नहीं आने पर उनके परिजनों ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही हिंदु समुदाय के नेताओं को भी इसकी जानकारी दे दी गई हे।
उनका मोबाइल फोन स्विच ऑफ आ रहा था। भौमिक पांच जेएमबी कट्टरपंथी आतंकियों के खिलाफ मामले में मुख्य वकील हैं। ये सभी 2015 में एक जापानी किसान की हत्या के दोषी हैं।