नेपाल की राजधानी काठमांडू में हुए एक जोरदार धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हैं। पुलिस के मुताबिक, यह धमाका एनसेल नाम की एक टेलीकम्यूनिकेशन कंपनी के मुख्यालय पर हुआ। यह कंपनी मलेशिया के एक्जियाता बेरहाद ग्रुप की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, धमाके की घटना शुक्रवार शाम करीब आठ बजे की है।